सत्यम ग्राम न्यूज़ , चेहराकला : प्रखंड के कटहरा थाना क्षेत्र में अपराधियों का बोल बाला इतना हाई है की हो जाता है | कुछ दिन पहले महाजिदिया चौक से दो लाख के जेवर लुट लेने का ममला शांत भी नही हुआ था की उसी थाना क्षेत्र के बस्तीसरसीकन पंचायत के बखरी दोआ ग्राम के वार्ड 9 निवासी ग्रामीण चिकित्सक सुरेन्द्र प्रसाद सिंह के दरबाजे पे खड़े हीरो मोटर साइकल एच एफ डीलक्स जिसका रजिस्ट्रेशन न BR -31J -6093 है | जो आज मंगलवार को दिन के लगभग 1.30 बजे दिन -दहारे चोरी हो जाने का ममला प्रकाश में आया है|
गौरतलब हो पीड़ित बखरी दोआ ग्राम निवासी डा. सुरेन्द्र प्रसाद सिंह रोजना मरीज को देखने के बाद अपने दरबाजे पर बाइक लगते थे गॉव में सोमवार से तीन दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मेला का आयोजन हो रहा है घर के आसपास से लोगो का आना जाना लगा रहता है | फिर भी चोरो का इतना मनोबल हाई है की दिन दहारे दरबाजा से मोटर साइकल चुरा कर चोर भागने में सफल हो गया | पीड़ित जब चोरी से सम्बन्धित आवेदन कटहरा थाना में देने गये तो आवेदन तो रिसीव कर लिया गया लेकिन पावती अर्थात रिसीविंग आवेदन कर्ता को नही दिया गया जो कहीं न कहीं सबालिया निसान छोड़ता है |
ये भी पढ़े …
जिला बंदोबस्त पदाधिकारी के प्रेस वार्ता के साथ शुरू हो गया
गोरौल : जिला बंदोबस्त पदाधिकारी के प्रेस वार्ता के साथ शुरू हो गया जमीन सर्वे कार्य|
रिपोर्ट : मनीष कुमार, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief
