
सत्यम ग्राम न्यूज़ चेहराकलां, वैशाली : पूर्व व वर्तमान जन प्रतिनिधि समेत अन्य लोगों के सहयोग से समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी से दो अपहृता को बरामद करते हुए कटहरा थाना पुलिस को सौंपा गया गया है। जबकि कटहरा पुलिस ने सोनू कुमार को पहले ही गिरफ्तार करते हुए जेल भेज चुकी है।
मालूम हो कि रसुलपुर फतह गांव निवासी बैधनाथ राय ने अपनी 15 वर्षीय पुत्री काल्पनिक नाम रेखा कुमारी का अपहरण उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय सलेमपुर डुमरिया जाने के लिए घर से 27 अगस्त 24 को लगभग नौ बजे में निकली थी। जैसे ही कपिल देव राय+2 महाविद्यालय सुमेरगंज से आगे बढ़ी थी की सूनसान जगह पाकर दो बाइक सवार चार व्यक्ति ने जान मारने की धमकी देते हुए मेरे पुत्री का अपहरण कर लिया।
मेरे मोबाइल न. पर मोबाइल नंबर 6200376240 से फोन आया और पांच लाख रुपए की फिरौती की मांग की गई। मांग नहीं पुरा करने पर पूत्री की हत्या की धमकी दी थी।। वहीं दूसरी ओर उसी गांव निवासी फुदेनी राम की 15 वर्षीय पुत्री काल्पनिक नाम सुनीता कुमारी भी उसी तिथि से अपहरण होने की बात सामने आई थी।
जबकि बैधनाथ राय ने अपनी पुत्री के अपहरण एवं फिरौती से संबंधित आवेदन पत्र देते हुए पुत्री की हत्या की आशंका जताई गई थी। जिसमें सोनू कुमार समेत अन्य को आरोपित किया गया था। मामला को गंभीरता से लेते हुए कटहरा थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए सोनू कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए रसुलपुर फतह पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं वर्तमान जिला पार्षद के पति समेत अन्य लोगों के सहयोग से मंगलवार को समस्तीपुर जिले के मुसरी घरारी क्षेत्र से उक्त दोनों को बरामद कर कटहरा थाना पुलिस को सौंपा गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
ये भी पढ़े…
https://satyamgramnews.in/राजापाकर-तीन-स्वास्थ्य-क/09/2024/03/21/56/24/satyamgramnewsrajapakar1/
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief