कटहरा : पुलिस ने गश्ती के दौरान  20 लीटर देशी शराब किया जप्त, प्राथमिकी हुआ दर्ज।

सत्यम ग्राम न्यूज़ कटहरा : थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंसुरपुर हलैया गांव से 20 लीटर देशी शराब जप्त किया है। इस मामले में कटहरा थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि गुरुवार को कटहरा गश्ति पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि हलैया गांव में देशी शराब की क्रय विक्रय की जा रही है।

गश्ती दल समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी के गंतव्य स्थान पर पहुँची, पुलिस गाड़ी के उक्त घर के पास रुकते ही दो व्यक्ति वहां से भागने लगा , पुलिस उसे पकड़ने का कोशिश किया पर दोनों भागने में सफल हो गया। फिर उक्त घर की तलाशी शुरू की जहां से दो सफेद रंग की प्लास्टिक में 20 लीटर देशी शराब जप्त किया गया।

शराब कारोबारी का पहचान करते हुए मंसुरपुर हलैया गांव निवासी राजेश्वर सहनी के पुत्र मनिष सहनी एंव मुकेश सहनी पर बिहार में पूर्ण शराब बंदी के बाबजूद गैर कानूनी कार्य करने से संबंधित सुसंगत धारा में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

ये भी पढ़े…

ग्राम पंचायत प्लानिंग फैसिलिटेशन के बैनर तले पीरामल फाउंडेशन के सौजन्य से एक बैठक हुआ आयोजित।

https://satyamgramnews.in/चेहराकलां-ग्राम-पंचायत-प/05/2025/30/18/32/24/sgnnetworkchehrakala/

AMRIT KUMAR
Author: AMRIT KUMAR