सत्यम ग्राम न्यूज़,चेहराकलां/वैशाली। कटहरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चेहराकलां गाँव में छापामारी करते हुए 6.540 लीटर विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। इस मामले में कटहरा थाना पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को गुप्त सूचना मिली कि चेहराकलां गाँव में विदेशी शराब की क्रय बिक्रय की जा रही है।
सूचना मिलते ही करौना ओ पी प्रभारी ज्योति पासवान एवं कटहरा थाना के एस आई वीणा कुमारी अपने दल बल के साथ चेहराकलां गाँव निवासी मनोज साह के पुत्र आशीष कुमार उर्फ मुन्ना के घर पर छापेमारी करते हुए 6.540 लीटर विदेशी शराब के साथ शराब कारोबारी आशीष कुमार उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार किया है। इस मामले में कटहरा थाना के एस आई वीणा कुमारी ने बतायी कि गिरफ्तार आशीष कुमार उर्फ मुन्ना के खिलाफ कटहरा थाना में पूर्व से शराब का करबार करने के पांच मामले एवं एक डकैती कांड में जेल जा चुके हैं।
ये भी पढ़े…
https://satyamgramnews.in/पहली-बार-होंगे-कवि-सम्मले/09/2024/13/17/10/18/satyamgramnewsrajapakar1/
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief
