सत्यम ग्राम न्यूज़ , चेहरा कलां/ महुआ / वैशाली : जिले के कटहरा थाना क्षेत्र के एक सोशल मिडिया के पत्रकार के साथ दुर्व्यहवार का मामला प्रकाश में आया है , प्राप्त जानकारी के अनुसार चेहरा कला प्रखंड के शाहपुर खुर्द ग्राम निवासी स्व. विशुनदेव सहनी के पुत्र शिवनाथ सहनी ने एक आवेदन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को देते हुए न्याय की गुहार लगाई है |
उन्होंने अपने आवेदन में जिक्र करते हुए बताया है की मै एक निजी YOUTUBE CHANNEL सन राईज न्यूज़ नेटवर्क के नाम से चलाता हूँ। मेरी बात राकेश कुमार, पिता शिवनाथ राय, ग्राम दुल्लह पुर, थाना कटहारा, जिला वैशाली से गाड़ी 6BR06 BW 3649 बेचने की बात पाँच लाख रूपये में हुई थी | राकेश कुमार ने फोने पे के माध्यम से 12 किस्तों में दो लाख अस्सी हजार रुपये दिया और दिनांक 29.08.2024 को राकेश कुमार से मुझे 9525379647 से फोन किया और बोला की आप मेरे घर अपना गाड़ी लेकर आईये और बाकी का पैसा ले जाइये मैं दिनांक 29.08.2024 को अपना गाड़ी BR06 BW 3649 लेकर राकेश कुमार के घर पर लेके गया वहाँ देखा कि रौशन कुमार, पिता – शिवनाथ राय, उमेश राय, पिता भोला राय, राकेश कुमार, पिता शिवनाथ राय एवं सोनू श्रीवास्तव और शिवनाथ राय वहाँ उपस्थित थे |
सोनू श्रीवास्तव ने मुझे एक हजार का रेबेन्यु स्टाम्प का सादा पेपर पर दस्तखत करने को कहा मैं दस्तखत करने से मना कर दिया इसी बात पर राकेश कुमार ने हाथा पाही करने लगे और मेरे से गाड़ी का चाभी और ऑनर बुक का कार्ड छीन लिया और बोला कि कोई पैसा नहीं मिलेगा और गाड़ी भी नहीं मिलेगा और पैसा भी नहीं मिलेगा अंजाम बुरा होगा। मैं किसी तरह अपना जान बचाकर वहाँ से भागा और कटहरा थाना को मोबाईल नं० 9262395022 पर कॉल करके इस घटना की जानकारी दी।
कटहरा थानाध्यक्ष ने मुझे थाना आकर आवेदन देने को कहा मैं दिनांक 04.09.2024 को कटहरा, वैशाली को आवेदन दिया परन्तु अभी तक नहीं तो मेरा गाड़ी मिला और नहीं कोई कार्यवाई की गई। अब मूझे जान मरने की धमकी मिल रहा है |
ये भी पढ़े …
चेहराकलां : सरपंच पर जमीन कब्जा करने को ले प्राथमिकी दर्ज|
रिपोर्ट : अखिलेश कुमार, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief