चेहराकलां,सत्यम ग्राम न्यूज़ : कटहरा थाना क्षेत्र के करौना पेट्रोल पंप के समीप बाइक पर सवार को अज्ञात वाहन ने ठोकर मारी। स्थानीय लोगों द्वारा 35 वर्षीय जख्मी संतोष पासवान को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चेहराकलां में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही कटहरा पुलिस पहुंची। इलाज के दौरान चिकित्सक ने जख्मी संतोष पासवान को मृत घोषित कर दिया। जैसे ही मृतक के ससुराल वालों को जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रांगण रोते बिलखने लगे। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गये। पुलिस ने प्रक्रिया पुरी करते शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक संतोष पासवान अपने ससुराल गांव स्थित कटहरा गांव निवासी स्व जगन पासवान के यहाँ आया हुआ था। वह अपनी नयी बाइक पर ससुराल के पड़ोसी सूरज पासवान के साथ पेट्रोल लेने के लिए करौना पेट्रोल पंप पर जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। बाइक पर सवार दोनों जख्मी हुए। स्थानीय लोगों ने जख्मी संतोष पासवान एवं सूरज पासवान को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चेहराकलां में भर्ती कराया गया है। जहाँ चिकित्सक ने जख्मी संतोष पासवान पिता जय किशुन पासवान, गांव पचपैता , थाना वैशाली को मृतक घोषित कर दिया।
इसी दौरान पुलिस को सूचना मिलते ही एस आई सुनील कुमार यादव, एस आई ज्योति पासवान समेत अन्य शस्त्र के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चेहराकलां में उपस्थित थे। इसकी सूचना मृतक के पिता जय किशुन पासवान समेत अन्य लोगों को जानकारी मिलते ही रोने बिलखने लगे।पुलिस ने प्रक्रिया पुरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेज दिया। मृतक संतोष पासवान अपने माता पिता, पत्नी, दो पुत्री क्रमशः 6 वर्षीय अंकिता, 3 वर्षीय चांदनी एवं डेढ़ वर्षीय पुत्र चंदन को छोड़ गये|
ये भी पढ़े …
माली समाज के लोगों ने होली मिलन समारोह का किया आयोजन।
सहदेई बुजुर्ग: माली समाज के लोगों ने होली मिलन समारोह का किया आयोजन।
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief