सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर ( वैशाली )। शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग बिहार सरकार के संयुक्त तत्वाधान में बिहार राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद पटना तथा जिला शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान हाजीपुर के द्वारा जिले के शिक्षकों को विद्यालय स्वास्थ्य एवं आरोग्य कार्यक्रम पर आधारित प्रशिक्षण प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीसरे स्लॉट में राघोपुर प्रखंड के शिक्षकों के पांच दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत दिनांक बीस जनवरी को प्रशिक्षण स्थल राजकीय रामनंदन उच्च विद्यालय बिदुपुर के प्रांगण में आयोजित की गई है। इस प्रशिक्षण में 11 मॉड्यूल के माध्यम से शिक्षकों को विद्यालय के छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य संबंधित कठिनाइयों तथा उनसे निपटने के तरीकों का प्रशिक्षण दिया जाना है।
प्रशिक्षण के दूसरे दिन मास्टर ट्रेनर भुवन सरकार अमरेश कुमार राय शिवम कुमार कुमारी मनाली वीरेंद्र प्रसाद अमित कुमार सोलंकी अजीत कुमार तथा अभय कुमार द्वारा दो मॉडल स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं तथा भावनात्मक कल्याण और मानसिक स्वास्थ्य का विस्तार पूर्वक प्रशिक्षण दिया गया। भुवन सरकार ने किशोरावस्था के दौरान होने वाले मानसिक एवं शारीरिक परिवर्तनों का वर्णन किया एवं इस दौरान आने वाली भावनाओं के प्रबंधन करने के तरीकों को बताया गया|
ये भी पढ़े …
सावित्रीबाई फुले के नाम पर छात्रावास होना सराहनीय कदम:अजय
राजापाकर : सावित्रीबाई फुले के नाम पर छात्रावास होना सराहनीय कदम:अजय मालाकार|
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली