सत्यम ग्राम न्यूज़ , ग़ोरौल : इन दिनों पड़ रही ठंड से सभी लोग पूरी तरह से परेशान है । लेकिन सबसे बुरा हाल गरीबों का है। गरीबों के सुख व दुख में साथ रहने वाले युवा समाज सेवी सह दैनिक जागरण क्लब के अध्यक्ष आदमपुर गांव निवासी डॉक्टर प्रशांत सौरव एवं अन्नू कुमारी एवं डॉक्टर गौरव वर्मा सर्दी के दिनों में गांवों में पहुंचकर लोगो के बीच कंबल सहित अन्य कपडों को वितरण करते है।
शनिवार शहर से प्रखंड क्षेत्र में पहुंच कर लोगों के बीच लगभग दो सौ कंबल का वितरण किये। जिससे गरीबों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए समाज के सभी लोगों को इनकी मदद के लिए आगे आना होगा। समाज सेवी दैनिक जागरण क्लब के अध्यक्ष डॉक्टर प्रशांत सौरव ने कहा कि इस वर्ष दो हजार गरीबों के बीच कंबल वितरित किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
समाजसेवी ने कई प्रखंड क्षेत्रो में जाकर करीब एक हजार गरीबों को कंबल देकर राहत पहुंचाने का कार्य किया था। सर्दी के दिनों में लोगों के कंबल मिलने पर गरीबों की सर्दी आसानी से कट जाती हे।
ये भी पढ़े …
रिपोर्ट : अखिलेश कुमार, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क