CHEHRAKALA : खाजे चांद छपड़ा में रविवार को डा.आसमा परवीन फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन।

 

सत्यम ग्राम न्यूज़ चेहराकलां : प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवन परिसर खाजे चांद छपड़ा में रविवार को डा.आसमा परवीन फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में उपस्थित चिकित्सक टीम द्वारा भिन्न-भिन्न भागों से अपने स्वास्थ्य संवधित ईलाज के लिए पहुंचे व्यक्तियों को जांच,सलाह सहित दवा उपलब्ध करायी गयी ।

आसमा परवीन फाउंडेशन द्वारा खाजे चांद छपड़ा के पंचायत भवन परिसर में रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर का नेतृत्व डॉ. आसमा परवीन ने किया। इस शिविर में अनुभवी डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने ग्रामीणों की सामान्य स्वास्थ्य जांच और परामर्श किया। यह शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था, जिससे ग्रामीणों को उनके स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का सामाधान किया गया।

ये भी पढ़े…

12 लीटर चुलाई देशी शराब बरामद दो को भेजा गया जेल |

राजापाकर : 12 लीटर चुलाई देशी शराब बरामद दो को भेजा गया जेल |

रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा,सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief