
खाता धारक को पीएमजेजेबीवाई के तहत मिला दो लाख का चेक।
सत्यम ग्राम न्यूज़ ब्यूरो,वैशाली : जिले के देसरी प्रखंड अंतर्गत उफरौल चौक स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा ने एक खाता धारक के मरणोपरांत प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत नामिनी को दो लाख रुपए का सहायता राशि प्रदान किया है।
बैंक ऑफ बड़ौदा उफरौल के शाखा प्रबंधक, बीसी संचालक प्रमोद राय, जेपी सिंह ने बताया कि जंदाहा प्रखंड क्षेत्र के भान बोरहा गांव निवासी प्रियंका देवी इस बैंक के खाता धारक थे, उनके निधन हो जाने के बाद उतराधिकारी के हैसियत से उनके पति अजय पासवान को दो लाख का चेक प्रदान किया गया है।
बैंक ऑफ बड़ौदा उफरौल के शाखा प्रबंधक एवं सीएसपी संचालक प्रमोद राय, सीएसपी संचालक जयप्रकाश सिंह उर्फ जेपी सिंह ने संयुक्त रूप से चेक प्रदान किया है। मृतक प्रियंका देवी का बचत खाता इस शाखा के अंतर्गत भान बोरहा सीएसपी में था। वह बीमा करायी हुई थी इसलिए इस योजना का लाभ नामिनी को दिया गया।
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के तहत उनके उत्तराधिकारी पति को दो लाख का चेक मिलने से विषम परिस्थिति से गुजर रहे परिवार को आश जगी है। परिवार को आर्थिक मदद होने से जीवन यापन सुदृढ़ होगी।