सत्यम ग्राम न्यूज़ ,राजापाकर, प्रकाश वर्मा। भाथादासी गांव निवासी गायक रोहित सिंह ने पहले प्रयास में ही माता सरस्वती की बेहतरीन प्रतिमा बनाकर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया।प्रखंड क्षेत्र के राजापाकर उत्तरी पंचायत के भाथादासी गांव निवासी भोजपुरी सिंगर रोहित सिंह की सुरीली आवाज से लोग कायल तो थे ही लेकिन उनकी कला ने भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया है। वे भजन कीर्तन गाने गाते हैं भोजपुरी गानों के जाने माने गायक कलाकार हैं। बहुत दिनों से उनकी मंशा थी कि सरस्वती ने गला दी है तो उनकी प्रतिमा भी बनाने का प्रयास करता हूं ।
वहीं उन्होंने प्रयास भी किया और बहुत खूबसूरत माता सरस्वती की मूर्ति अपने हाथों से बनाई इसके पहले उन्होंने कभी मूर्ति बनाने की कला कहीं से नहीं सीखी। पहले ही प्रयास में उन्होंने बेहतरीन मूर्ति बनाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोगों की भीड़ लग रही है। रोहित सिंह ने बताया कि दुनिया में कोई भी काम नामुमकिन नहीं है प्रयास किया जाए तो सफलता अवश्य मिलती है। कहा गया है कि प्रयास करने वाले की कभी हार नहीं होती।
ये भी पढ़े …
अति पिछड़ा समाज ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई|
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली