
अगलगी स्थान पर महजूद किसान व ग्रामीण।
वैशाली /पातेपुर :प्रखंड क्षेत्र के हरलोचनपुर थाना अंतर्गत मौदह चतुर-चैकसैद चंवऱ मे शनिवार को दोपहर मे अचानक आग लग जाने से किसानो मे कुछ समय के लिए अफरातफरी का महौल बना गया था। गौरतलब हों की पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश चवर ने गेहूं के फसल परिपक्वता की स्थिति में खेत मे लगा हुआ है कुछ किसान ही अपने खेतो से गेहूं की कटाई किये है अभी गेहूं की कटाई का दौर जारी है उसी कर्म मे मौदह चतुर चंवर मे गेहूं कटाई जारी है किसी ने बिड़ी पी कर खेत के पिक फेक दिए जाने से आग लग गया हलाकि आगलागी की स्थान पर कुछ दुरी पर दर्जनों की संख्या मे अपने अपने खेत मे गेहूं कटाई कर रहे थे सभी एक साथ अगलागी बाला स्थान पर पंहुच किसी भी तरह आग पर काबू पा लिया जिससे अगल बगल के खेत मे आग लगने से बच गया,घटना स्थल पर महजूद किसान व ग्रामीण ने दबे जुवान बताया की आग बिड़ी पी के फेकने से हुआ है तो किसी ने कहा बच्चे उक्त खेत के आर पर खेल रहे थे वही सब का हाथ है। किसान की सूझ बुझ से मात्र तीन कट्ठा के लगभग गेहूं के फसल को आग लगने से नुकसान पहुंचा है।
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief