नावानगर गैस लीकेज कांड

गैस लीकेज दुर्घटना में एक ही परिवार के शिकार तीन व्यक्तियों में से दो कि हो गई मौत तीसरा इलाजरत, पूरे गांव में पसरा मातम
वैशाली/ राजापाकर : नावानगर गैस लीकेज दुर्घटना में आज प्रखंड मुख्यालय के राजापाकर बाजार निवासी मनोज साह के तीन पुत्रों में 15 वर्षीय प्रथम पुत्र हिमांशु कुमार की मौत के बाद आज पीएमसीएच में उसकी 30 वर्षीय पत्नी चंदा देवी की भी मौत हो गई. वह भी गैस दुर्घटना में पूरी तरह जल गई थी.
ज्ञात हो की 23 अप्रैल को राजापाकर बाजार निवासी मनोज साह की पत्नी चंदा देवी अपने तीन पुत्र एवं एक पुत्री के साथ नवानगर नैहर गई थी. दिन के 3 बजे वह मायके पहुंची थी उसी समय उसकी मां ने बोला बेटी चाय बना लो. चाय बनाने गई चंदा देवी को गैस लीकेज का पता नहीं चला एवं गैस खोलकर सलाई जलाते ही पूरे घर में आग लग गई. घर में रखे 5 सिलेंडर भी फट कर उड़ने लगे. जिसमे 8 व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गए थे. जिसमें चंदा देवी के नैहर के पांच व्यक्ति शामिल है. जिनकी मौत हो गई. वही चंदा देवी एवं उसके एक पुत्र के मौत के बाद 8 घायल घायल में से सात व्यक्ति की मौत हो गई. एक 8 वर्षीय चंदा देवी के पुत्र हिमांशु कुमार भी गंभीर रूप से घायल है एवं पीएमसीएच पटना में जीवन मौत से संघर्ष कर रहा है.
आज परिजनों द्वारा पीएमसीएच पटना से चंदा देवी का शव राजापाकर बाजार स्थित घर लाया गया. जहां खबर सुनते ही स्थानीय लोगों का एक नजर देखने के लिए भीड़ उमर परी. वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है. स्थानीय प्रशासन द्वारा अभी तक मनोज साह को कोई आपदा विभाग की ओर से सहायता नहीं दी गई नहीं अंचल कार्यालय से कोई कर्मी मौके पर उपस्थित देखा गया . इस पर लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया है. वही ग्रामीण दोस्तों एवं सगे संबंधियों द्वारा उन्हें आर्थिक मदद की जा रही है.