सत्यम ग्राम न्यूज़,गोरौल : प्रखंड के भानपुर वरेबा गांव में सोमवार को देर रात्रि गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण एक घर मे आग लग गयी. इस अग्निकांड में वगलगिर एक व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया. बताया गया है कि गांव के होरिल सहनी के घर मे गैस सिलेंडर में अचानक रिसाव के कारण आग लग गयी।
आग को बुझाने गये 26 वर्षीय मिथिलेश सहनी के ऊपर जल रहे आग के कारण बिजली का तार गल कर उसके शरीर पर गिर गया, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया।
इस अग्निकांड में अनाज, कपड़ा,रुपया, बर्तन, बक्सा, कागजात सहित लाखो की अन्य सामग्री जलकर भष्म हो गया. सूचना मिलते ही अग्निशामक गाड़ी एवं स्थानीय लोग घटना स्थल पर पहुचकर बोरिंग पम्प सेट के सहारे आग पर काबू पाया गया.। समय रहते आग पर काबू नहीं होता तो बड़ी दुर्घटना घट सकता था।
ये भी पढ़े…
Author: MANISH KUMAR
Post Views: 122