गोरौल : चार लाख रुपये के खतिर 25 वर्षीय महिला की हत्या मामले मे परिजन ने थाना मे दिया आवेदन।

सत्यम ग्राम न्यूज़,गोरौल : थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर हरशेर गांव में एक 25 वर्षीय महिला की हत्या दहेज के खातिर उसके ससुराल बालो ने कर दी है. महिला को दो पुत्र भी है . मृतिका के मायके बालो ने बुधवार को शव को हरशेर गांव में घन्टो तक रखकर न्याय की मांग कर रहे थे. मृतिका रेहाना खातून को एक 6 वर्ष का और दूसरा 5 वर्ष का बेटा भी है।

इस सम्वन्ध में मृतिका के पिता मजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना अंतर्गत दरधा गांव निवासी मो अब्दुल आलम ने गोरौल थाने में आवेदन देकर बताया है कि वह अपनी पुत्री रेहाना खातून की शादी वर्ष 2016 में मुस्तफापुर हरशेर गांव निवासी मो नेयाज के पुत्र मो सद्दाम के साथ किया था. शादी के समय नगदी रुपया, कपड़ा, जेवर ,वर्तन सहित अन्य सामग्री उपहार स्वरूप दिया था. शादी के वाद से ही मृतिका के ससुराल बालो ने दहेज में चार लाख रुपये की मांग करने लगे. मांग पूरा नही होने पर सभी ने मिलकर मृतिका के साथ मारपीट भी किया करते थे।

इसको लेकर कई वार पंचायत भी हुआ, लेकिन ससुराल बाले मानने को तैयार नही थे. वही मृतिका के माँ शाहजहाँ खातून, बहन रौशन खातून,गुलशन खातून सहित अन्य परिजनों ने बताया कि ससुराल बालो ने सबसे पहले मृतिका का हाथ पैर बांधकर मारपीट किया उसके वाद बीते मंगलवार की देर रात्रि जबरदस्ती जहर पिलाकर उसकी हत्या कर दी तथा शव को दफनाने की तैयारी कर ही रहा था कि हमलोग आ धमके और गोरौल पुलिस को सूचना दिया. सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा।

इस मामले में पति मो सद्दाम, ससुर मो नेयाज,सास आशमा लहटूं, ननद मुन्नी खातून,शबाना खातून,अपशाना खातून, देवर मो अवताभ एवं महताभ को आरोपित किया गया है.

थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि एक महिला का शव बरामद किया गया है. पोस्टमार्टम कराया गया है. प्राथमिकी दर्ज करने की कारवाई किया जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण पता चल सकेगा।

ये भी पढ़े…

जिला पशुपालन पदाधिकारी पशु चिकित्सालय का किया निरीक्षण।

https://satyamgramnews.in/वैशाली-राजापाकर-में-जिला/10/2024/09/18/05/00/satyamgramnewsrajapakar1/

रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा,सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

MANISH KUMAR
Author: MANISH KUMAR