
सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर,आकाशचंद्र वर्मा।पुलिस अधीक्षक कार्यालय, वैशाली द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गोरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत डकैती कांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार 11 जुलाई 2025 को गोरौल थाना क्षेत्र स्थित कलकत्ता अलंकार ज्वेलर्स नामक दुकान में पांच अज्ञात अपराधियों द्वारा डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था। इस संबंध में गोरौल थाना कांड संख्या 394/25 दर्ज कर पुलिस द्वारा अनुसंधान प्रारंभ किया गया था।
अनुसंधान के क्रम में विधि-विरुद्ध बालक सहित अन्य आरोपियों के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय में समर्पित किया जा चुका है, जबकि शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में गठित पुलिस टीम ने मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर इस कांड के अभियुक्त रणा राज, पिता स्व. देवनंदन पासवान उर्फ पांडे पासवान, साकिन–जटकौली, थाना–वैशाली, जिला–वैशाली को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त पहले से भी वैशाली (बेलसर) थाना क्षेत्र में लूट एवं आर्म्स एक्ट के मामलों में वांछित रहा है। उसकी निशानदेही पर डकैती के पैसे से खरीदा गया एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।
पुलिस ने बताया कि अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है और जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा।
#वैशालीपुलिस #गोरौलथाना #डकैतीकांड #अपराध #गिरफ्तारी #बेलसर #लूट #पुलिसकार्रवाई
ये भी पढ़े…..
राजापाकर के राहुल बने दारोगा, प्रशिक्षण पूरा होने पर गांव में खुशी की लहर..।
https://satyamgramnews.in/राजापाकर-के-राहुल-बने-दार/12/2025/14/15/25/50/satyamgramnewsrajapakar1/
राजगीर परेड में मुख्यमंत्री के समक्ष किया मार्चपास्ट, ग्रामीणों ने दी बधाई।
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief