BIHAR NEWS:गोरौल डेवलपमेंट एंड सोशल वेलफेयर एसोसिएशन ने चलाया वृक्षारोपण अभियान।

सत्यम ग्राम न्यूज़ संवाददाता,गोरौल : वर्तमान समय में पर्यावरण की चुनौतियों से दुनिया जूझ रही है। इन चुनौतियों के समाधान में वृक्षारोपण एक शक्तिशाली विकल्प है। पर्यावरण बेहतरी में अपना योगदान देने के उद्देश्य से गोरौल डेवलपमेंट एंड सोशल वेलफेयर एसोसिएशन ने वृक्षारोपण का अभियान चला रखा है। इसी अभियान की कड़ी में संगठन के अध्यक्ष रंजीत कुमार के नेतृत्व में उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोदीपुर गोरौल के प्रांगण में लगभग तीन दर्जन पौधों को लगाया गया।

इन पौधों में आम, जामुन,अमरूद जैसे फलदार वृक्षों के अलावा महोगनी, नीम ,सागवान जैसे छायादार वृक्ष भी शामिल हैं। इस वृक्षारोपण अभियान में लोदीपुर पंचायत के पूर्व मुखिया वह वर्तमान पैक्स अध्यक्ष अजय कुमार यादव, विकास कुमार ,सुरेंद्र चौरसिया, शिवजी कुमार, चंद्रशेखर पटेल, डॉक्टर अनिल कुमार,, शिवचंद्र चौरसिया सहित अन्य उपस्थित लोगों ने एक-एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया ।

मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। वहीं शिक्षक धर्मेंद्र कुमार एवं विद्यालय स्काउट गाइड यूनिट के सदस्य अभिलाषा ,निधि ,आयुष, दीपक, राजा ने वृक्षारोपण में अपना अपना सहयोग दिया। मौके पर संगठन के अध्यक्ष रंजीत कुमार ने कहा कि इस बरसात में लगभग 10000 पौधा लगाने का लक्ष्य संगठन निर्धारित किया है

इसमें स्कूली बच्चों और शिक्षकों का काफी सहयोग मिल रहा है ।मौके पर शिक्षक धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि पौधा लगाना बहुत जरूरी है साथ ही पौधों का देखभाल कर उसको वृक्ष का स्वरूप देना आज सबसे बड़ी चुनौती है। वृक्षारोपण के अनेक लाभ हैं ।

सर्वप्रथम इससे पर्यावरण का संतुलन कायम रहता है। साथ ही इसका सबसे बड़ा लाभ सांस लेने वाली वायु के गुणवत्ता में सुधार लाना है क्योंकि पेड़ नाइट्रोजन डाइऑक्साइड ,सल्फर डाइऑक्साइड, ओजोन जैसे हानिकारक गैसों जो पर्यावरण को प्रदूषित करता है को अवशोषित कर लेता है। साथ ही प्राण वायु ऑक्सीजन को पेड़ छोड़ना भी है ।इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक आनंद कुमारी,विभा रानी,सुनील कुमार ठाकुर,रिंकू कुमारी,ज्योति भारती एवं बिपिन कुमार भी शामिल थे।

MANISH KUMAR
Author: MANISH KUMAR