गोरौल थाना परिसर में मोहर्रम को ले शांति समिति की बैठक हुई सम्पन्न।

सत्यम ग्राम न्यूज़ संवाददाता ,गोरौल। शनिवार को गोरौल थाना पर मोहर्रम को ले शांति समिति की बैठक बीडीओ उदय कुमार की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। बैठक मे थानध्यक्ष अरविन्द कुमार ने बताया की मुहरम के मौके पर निकलने बाले ताजिया मे डीजे पर पूर्णरूप से प्रतिबंधित किया गया है। अगर डीजे बजाते पकड़े गये तो उनपर शख्त करवाई किया जायेगा। इस मौके पर उपद्रव करने बालो पर भी करवाई होंगी। बैठक मे दोनी समुदाय के दर्जनों लोग शामिल थे।

शांतिपूर्ण और सदभव के बीच मुहरम मनाने की अपील किया गया। निर्धारित समय पर ताजिया का पहलाम करने का भी निर्देश दिया गया। ताजिया जुलुस निर्धारित रास्ते निकाल ने का निर्देश के साथ जुलुस मे भरकाऊ नारे या किसी प्रकार का उपद्रवी बातो पर प्रशासन का पैनी नजर भी रखी जायेगा।

बैठक मे प्रमुख मुन्ना कुमार, जिला परिषद मनोज कुमार ठाकुर, रूबी कुमारी,भगवान सिंह, त्रिविक्रम सिंह, मो इरशाद, मो अंसार, मो आफ़ताब सहित दोनों समुदाय के भारी संख्या मे लोग शरिक हुये। गोरौल नगर पंचायत के मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद को बीडीओ ने अपने शांति समिति द्वारा निकाले गये पत्र मे जगह नहीं देने और मुख्य पार्षद के पद का जिक्र नहीं करने से नाराज पार्षदो ने शांति समिति की बैठक का बहिस्कार किया।

इस संबंध मे मुख्य पार्षद नागेंद्र दास और उप मुख्य पार्षद धनवनती देवी से बात किया गया तो दोनों ने बीडीओ के द्वारा निर्गत पत्र से आहत हो बैठक का वहिस्कार का निर्णय लिया गया। हमलोग बीडीओ के अज्ञानता पर आश्चर्य है। यही कारण है की जबतक यह बीडीओ गोरौल मे रहेंगे तबतक उनके द्वारा बुलाये गये बैठक मे भाग नहीं लेगे.

MANISH KUMAR
Author: MANISH KUMAR