गोरौल : दशहरा के मौके पर 55 फीट का रावण का पुतला बनाने मे लगे हुए है कारीगर।

सत्यम ग्राम न्यूज़,गोरौल : प्रखंड क्षेत्र में तीन जगहों पर दशहरा के मौक़े पर रावण के पुतले का दहन करने की तैयारी की जा रही है. लगभग पंद्रह दिनों से रावण के पुतले को कारीगर तैयार करने में लगे हैं. सोंधो अंधारीगाछी दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अजब लाल राय ने बताया कि यहां हर वर्ष की तरह इस वार भी लगभग 55 फिट के रावण के पुतले को कोलकाता के कारीगरों द्वारा तैयार किया जा रहा है .

पुतले के अंदर विभिन्न प्रकार के ऊंची आबाज करने वाले पटाखे डाले जायेंगे . यह पटाखे भी कोलकाता से ही मंगाये गये हैं. अध्यक्ष श्री राय ने बताया कि यहां के रावण दहन कार्यक्रम बहुत पहले से ही होते आ रहा है. जहां हजारों की संख्या में दर्शक पहुंचते हैं.

वहीं प्रखंड क्षेत्र के लक्ष्मी चौक पर भी हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रावण के पुतले दहन कार्यक्रम आयोजित किये गये हैं. कमिटी के अध्यक्ष राम उदेश सिंह ने बताया कि यहां 40 फिट के रावण के पूतले तैयार किये जा रहे हैं. वहीं क्षेत्र के मथना महोदत में भी रावण के पुतले दहन कार्यक्रम आयोजित किये गये हैं.

ये भी पढ़े…

बखरी दोआ उच्च विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य एवं पूर्व प्रभारी प्रचार्य पर नहीं हुई निलंबन की कार्रवाई : अमरजीत कुमार यादव,IHRSO |

 

स्थानीय विधायक डा. मुकेश रौशन पर प्रभारी प्राचार्य से मिलीभगत कर भ्रष्टाचार में संलिप्त होने का लगाया आरोप

https://satyamgramnews.in/वैशाली-57-लाख-के-भ्रष्टाचार/10/2024/05/16/47/57/satyamgramnewsnetwork/

रिपोर्ट : अखिलेश कुमार,सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

 

MANISH KUMAR
Author: MANISH KUMAR