गोरौल : नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्यों के बीच हुआ बैठक आयोजित |

सत्यम ग्राम न्यूज़ ,गोरौल। प्रखंड क्षेत्र के कटरमाला पंचायत के नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्यों की साथ बैठक आयोजित की गयी। प्रबंध समिति की पहली बैठक पैक्स भवन परिसर किया गया। बैठक में उपस्थित लोगों ने नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष एवं कार्यकारणी सदस्यों का स्वागत किया।

बैठक के दौरान नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष उदय कुमार ने किसानों से धान खरीद एवं पीडीएस दुकान पर विचार-विमर्श सहित कई मुद्दों पर किया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे पैक्स अध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता किसानों की समस्याओं को दूर करना है। पैक्स के माध्यम से सरकारी के द्वारा मिलने वाली योजना को किसान को उपलब्ध कराने का प्रयास करूंगा।

इस मौके पर पंचायत के उपमुखिया दीपक कुमार, प्रबंधक वीरचन्द्र सिंह,कार्यकारणी सदस्य राम ईश्वर भगत,ललिता देवी,छोटू पासवान,उमाशंकर सिंह, प्रमिला देवी,सुमित्रा देवी,अखिलेश कुमार ठाकुर, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

ये भी पढ़े…

राजापाकर : उक्रमित मध्य विद्यालय भाथादासी के पूर्व शिक्षक के निधन पर शोक सभा।

राजापाकर : उक्रमित मध्य विद्यालय भाथादासी के पूर्व शिक्षक के निधन पर शोक सभा।

रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

MANISH KUMAR
Author: MANISH KUMAR