crime news
गोरौल पुलिस ने बछुमन गांव से अपहृत नाबालिक छात्र को इनायतनगर गांव से किया बरामद |
सत्यम ग्राम न्यूज़ संवाददाता,गोरौल: मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना के बछुमन गांव से अपहृत नाबालिक छात्र को गोरौल थाना क्षेत्र के इनायतनगर गांव से बुधवार के देर शाम बरामद कर लिया गया है। बताया गया है कि लड़की के पिता ने कुढ़नी थाना में कांड संख्या 145/2024 दर्ज कराते हुय बताया था कि उसके भाभो विमला देवी ने ही उसके पुत्री को देह व्यापार करने हेतु अपहरण कर लिया है। अवर निरीक्षक प्रशांत कुमार एवं अंजली ने दोनों को पकड़ लिया। एसआई अंजली ने बताई की युवती को मजफ्फरपुर न्यायालय में व्यान के लिये प्रस्तुत किया जायेगा।
Author: MANISH KUMAR
Post Views: 77