सत्यम ग्राम न्यूज़ ,गोरौल : नये साल को देखते हुय रविवार को पुलिस ने क्षेत्र में कई जगहों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में देशी शराब बनाने हेतु जावा सहित छोटी छोटी भठ्ठी को भी नष्ट किया है. बताया गया है थानाध्यक्ष एवं अपर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार के नेतृत्व में सबसे पहले मोहनपुर गांव में छापेमारी कर सैकड़ो गैलन में रखा लगभग एक हजार लीटर देशी शराब बनाये हेतु तैयार खोल को नष्ट किया|\
वही गोरौल पोखर पर भी तलासी लिया गया. गोरौल चौक पर दलित बस्ती में छापेमारी कर चूल्हा ,बर्तन को नष्ट किया. इस अभियान में किसी की भी गिरफ्तारी नही हुई है.थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि शराब बंदी को लेकर विशेष अभियान चलाकर धर पकड़ किया जा रहा है. बड़े पैमाने पर शराब बनाने हेतु घोलकर रखा कच्चा समान को नष्ट किया गया है. इस कारोबार में संलिप्त लोगो की पहचान की जा रही है|
ये भी पढ़े …
नीलगाय के आतंक से किसान परेशान,नील गाय से सुरक्षा के उपाय किए जाने की मांग |
नीलगाय के आतंक से किसान परेशान,नील गाय से सुरक्षा के उपाय किए जाने की मांग |
रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क