Negligence in bridge construction


वैशाली ब्यूरो : वैशाली जिले के राजापाकर योगी स्थान के पास 1 वर्ष बीत जाने के बाद भी घाघरा नहर पर पुल का निर्माण नहीं किए जाने से लोगों में आक्रोश बना है। किसी भी दिन ग्रामीण जनता उग्र होकर सड़क जाम कर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य हो जाएंगे। बताते चले कि राजापाकर प्रखंड मुख्यालय को जोड़ने वाली घाघरा नहर पर बने पुल को बनाने के लिए संवेदक के द्वारा तोड़ दिया गया लेकिन एक वर्ष बीत गया अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया। जिससे ग्रामीण जनता में आक्रोश बना है।
ग्रामीणों को प्रखंड कार्यालय बाजार बैंक डाकघर आदि जाने के लिए भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में पानी भर जाने के कारण लोगों को लंबी दूरी तय कर प्रखंड कार्यालय जाना पड़ता है। पुल को तोड़कर अब तक निर्माण कार्य क्यों नहीं शुरू किया गया कोई बताने वाला नहीं है। जबकि दो पुल शनिचर हाट और इतवार हाट पर दूसरे संवेदक ने बनाकर तैयार कर दिया जिसे आवागमन शुरू है। लेकिन इस पुल के निर्माण के संबंध में कोई कुछ बताने को तैयार नहीं है।
रात्रि के समय कई बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बाल बाल बचे ।डायवर्सन जो बनाया गया वह भी पिछले वर्ष के बरसात में बह चला। गौरतलब हो कि इस पुल से पश्चिम दिशा से हाजीपुर बेरई नारायणपुर बेलकुंडा चौक से सीधे प्रखंड कार्यालय कम समय में लोग पहुंच जाते थे। पुल तोड़ दिए जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन इस संबंध में आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। एक वर्ष से संवेदक हरिनारायण के द्वारा पुल तोड़कर कुंभकर्णी निद्रा में हैं ।
6 माह पूर्व जब संवेदक हरि नारायण से पूछे जाने पर बताया था कि एस्टीमेट में पुल को ईंट के पिलर पर बनाया जाना था अब इसे पीसीसी ढलाई से बनाने के लिए नए एस्टीमेट दिया गया है। लेकिन अब तक नए एस्टीमेट भी नहीं बना। स्थानीय लोजपा नेता प्रेम कुमार सिंह तपसी सिंह राजीव रंजन शत्रुघ्न प्रसाद सिंह सीताराम सिंह शिवनाथ सिंह लालबाबू सिंह आदि ने पुल निर्माण निगम के कार्यपालक अभियंता से पुल निर्माण अभिलंब कराए जाने की मांग किया है, नहीं तो सभी ग्रामीण जनता सड़क जाम धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।