
सत्यम ग्राम न्यूज़,हाजीपुर (वैशाली ) : दिनांक 14 सितंबर 2025 को चाँदपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम चाँदपुरा उगडकट स्थित लक्ष्मण पांडेय की किराना दुकान से लगभग ₹1,50,000 नकद व सामान की चोरी की घटना हुई थी। इस संबंध में थाना चाँदपुरा कांड संख्या 341/25, दिनांक 18-09-2025 दर्ज किया गया था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ओसक्याही के निर्देश पर थाना प्रभारी चाँदपुरा सहित अधिकारियों व कर्मियों की टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम ने मानव एवं तकनीकी सूचना व CCTV फुटेज के आधार पर छानबीन कर चोरी कांड में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं –
1. रोशन कुमार उर्फ मनीष कुमार, पिता – लखन पासवान, साकिन – चाँदपुरा उगडकट, थाना – चाँदपुरा, जिला – ओसक्याही।
2. देस्को कुमार, पिता – राजू पासवान, साकिन – चाँदपुरा उगडकट, थाना – चाँदपुरा, जिला – ओसक्याही।
पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उनकी निशानदेही पर चोरी की कुल ₹38,250 की रकम बरामद की गई।
पुलिस ने बताया कि फरार अन्य सामान की बरामदगी एवं शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है।
#चोरीकांड #चाँदपुरापुलिस #बड़ीखबर #गिरफ्तारी #ओसक्याही #क्राइमन्यूज़ #पुलिससफलता #BreakingNews #BiharNews #सत्यमग्रामन्यूज़
यें भी पढ़े…
https://satyamgramnews.in/राजापाकर-33-केवी-फीडर-मेंटे/09/2025/20/18/31/31/satyamgramnewsnetwork/
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief