वैशाली : चाणक्या नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार ने ग्राम कचहरी का किया निरीक्षण |

चाणक्या नेशनल लॉ  यूनिवर्सिटी
    चाणक्या नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ प्रो एस पी सिंह 

सत्यम ग्राम न्यूज़ , राजापाकर : प्रखंड क्षेत्र के ग्राम कचहरी रामपुर रत्नाकर का निरीक्षण आज विहार सरकार पंचायती राज पीठ के पीठाधिश्वर सह चाणक्या नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ प्रो एस पी सिंह ने किया और कहा कि केवल विहार में ही ग्राम कचहरी संचालित है जिसमें 87 प्रतिशत मामलों का निष्पादन किया है।

जो रिपोर्ट पंचायती राज विभाग ने सर्वोच्च न्यायालय को भेजा है जो काबिले तारीफ है। शनिवार को ग्राम कचहरी के कार्य का निरीक्षण किया तथा निर्णय करने के तौर तरीके को देखा जो संतोषप्रद है। ग्राम कचहरी के रूप में इस ग्राम कचहरी को चिन्हित किया जा सकता है।आदर्श ग्राम पंचायत राज रामपुर रत्नाकर उर्फ सरसई में कार्यक्रम की अध्यक्षता पंच सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमोद कुमार निराला ने की।

जबकि सुनवाई में वादी कृष्ण मुरारी कुमार प्रतिवादी अभय कुमार शर्मा थे। न्याय पीठ में सरपंच रीमा कुमारी सोहन पासवान राजेंद्र प्रसाद चौरसिया पंच तेजन राय रणबीर कुमार,कामेश्वर प्रसाद चौरसिया नीतू देवी क़िस्मत देवी रेखा देवी सलीता देबी मुखिया प्रतिनिधि गणेश पासवान सचिव कुमारी आरती न्याय मित्र राज कुमारी सिन्हा लखन पासवान गगन देव सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।अंत में आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापन मुखिया सविता देवी ने किया।

ये भी पढ़े …

राजापाकर : लोजपा आर का प्रतिनिधि मंडल दिवंगत पत्रकार अरुण श्रीवास्तव के परिजनों से किये भेंट।

राजापाकर : लोजपा आर का प्रतिनिधि मंडल दिवंगत पत्रकार अरुण श्रीवास्तव के परिजनों से किये भेंट।

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली