
चेहराकलां (वैशाली)। चेहराकलां अंचल कार्यालय में भूमि संबंधी कार्यों को लेकर बिचौलियों की कथित सक्रियता का मामला एक बार फिर चर्चा में है। शिकायतकर्ता अखिलेश कुमार का आरोप है कि अंचल कार्यालय के आसपास बिचौलियों की आवाजाही प्रायः देखने को मिलती है और भूमि संबंधी मामलों में काम कराने के नाम पर लोगों से संपर्क किया जाता है।
शिकायतकर्ता के अनुसार, उनके अपने भूमि संबंधी मामले में भी कुछ लोगों ने उनसे संपर्क कर कहा था कि उनसे मिलने पर उनका काम हो जाएगा। शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
मामला उस समय और चर्चा में आया जब चेहराकलां अंचल कार्यालय की ओर से अपर समाहर्ता, वैशाली को भेजी गई रिपोर्ट में बताया गया कि आवेदक द्वारा बताए गए मौजा बखरी दोआ (416), खाता संख्या 58, खेसरा संख्या 232 और रकबा 15 डिसमिल के संबंध में संबंधित जमाबंदी पंजी में उक्त खेसरा दर्ज नहीं है।
शिकायतकर्ता का कहना है कि यदि अभिलेख में खेसरा संख्या 232 दर्ज नहीं है, तो संबंधित भूमि का मालिकाना हक किसके पास और किस अभिलेख के आधार पर है, यह अंचल प्रशासन को स्पष्ट करना चाहिए। उनका कहना है कि इस बिंदु की जांच मूल जमाबंदी, सर्वे रिकॉर्ड, चकबंदी अभिलेख एवं डिजिटल जमाबंदी के मिलान के आधार पर होनी चाहिए।
पूर्व में धरना का मामला भी आया था सामने
शिकायतकर्ता ने चेहराकलां अंचल से जुड़े पूर्व में सामने आए राजस्व अधिकारी के खिलाफ धरना के मामले का भी हवाला दिया। उनका कहना है कि उक्त मामले को किसी कारणवश समाप्त कर दिया गया था। शिकायतकर्ता ने ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच की आवश्यकता जताई है।
डीएम से उच्चस्तरीय जांच की मांग
शिकायतकर्ता अखिलेश कुमार ने जिलाधिकारी वैशाली वर्षा सिंह से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि जांच के दौरान यह स्पष्ट किया जाए कि संबंधित खेसरा का वास्तविक अभिलेखीय अस्तित्व क्या है, जमाबंदी पंजी में उसका विवरण क्यों नहीं है तथा उपलब्ध सर्वे, चकबंदी, मूल जमाबंदी और डिजिटल रिकॉर्ड में क्या स्थिति है।
उन्होंने मांग की है कि जांच में यदि किसी स्तर पर बिचौलियों की भूमिका अथवा किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
#ChehraKalan #VaishaliNews #BiharNews #LandRecord #Jamabandi #RevenueDepartment #SatyamGramNews #BreakingNews #BiharLandSurvey
यह भी पढ़े :-
चेहराकलां में लगातार बारिश, धान-तंबाकू किसानों की बढ़ी चिंता
https://satyamgramnews.in/चेहराकलां-में-लगातार-बार/09/2026/24/09/18/18/satyamgramnewsnetwork/
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief