चेहराकलां : नारी आस्था महिला विकास समिति स्वावलंबी सहकारी समिति जीविका का वार्षिक समीक्षा बैठक।

सत्यम ग्राम न्यूज़,चेहरा कलां : प्रखंड मुख्यालय स्थित सद्भाव मंडप परिसर में नारी आस्था महिला विकास समिति स्वावलंबी सहकारी समिति जीविका का वित्तीय बर्ष 23- 24 का वार्षिक लाभ साहित नये वित्तीय वर्ष के कार्य योजना का रूपरेखा तैयार करने को लेकर ममता देवी की अध्यक्षता में जीविका दीदीओ का बैठक आयोजित किया गया।

बैठक का संचालन देवेंद्र शाह द्वारा की गई। प्रखंड प्रमुख प्रियंका राय प्रखंड विकास पदाधिकारी विनोद कुमार जीविका बिपीएम अशोक कुमार सहित अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान  चेहरा कलां ने जीविका समूह के आर्थिक विकास के लिए अपने स्तर से हर तरह की सुविधा दिलाने के दिशा में कार्य करने और कराने की बात कही वही प्रखंड प्रमुख श्रीमती राय ने सामाजिक स्तर से जीविका के विकास के लिए कटिबंध होने की बात दोहराई।

मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के चार पंचायत करहटिया बुजुर्ग ,शाहपुर खुर्द, मंसूरपुर हलैया एवं चेहरा कलां के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह संकुल के 35 ग्राम संगठन के कुल 475 सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान अपने संगठन के लिए ससमय कार्यों का निष्पादन के साथ संगठन को मजबूती दिलाने के लिए पिंकी देवी ,दौलत देवी ,रिंकी कुमारी,सीमा कुमारी , रेखा कुमारी,अमोद कुमार अवधेश कुमार राम प्रवेश सहित 15 समूह को प्रखंड प्रमुख ,बीडियो एंव बीपीएम ने जीविका समूह के भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी ।

कार्यक्रम में जीविका से अरुण कुमार ,मंजू कुमारी, ममता देवी, हिना कुमारी, डॉली कुमारी, मिंता कुमारी,रेणु कुमारी ,संगीता कुमारी, रेखा कुमारी ,संजय कुमार, विमलेंदु कुमार सहित अन्य जीविका समूह उपस्थित थे।

ये भी पढ़े…

गोरौल : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल में दो दिवसीय दिव्यांग कल्याण शिविर|

गोरौल : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल में दो दिवसीय दिव्यांग कल्याण शिविर|

*रिपोर्ट : मनीष कुमार, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क*

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief