वैशाली /चेहराकलां : प्रखंड क्षेत्र के बिभिन्न पंचायत मे जीविका प्रखंड परियोजना पदाधिकारी के देख रेख मे लोकसभा चुनाव को मध्यजर को देखते हुए लोगो को शत प्रतिशत मतदान प्रकिया मे भाग लेने हेतु बिभिन्न चौक चौराहे से जीविका संगठन की महिला एवम उनके सहयोगी कर्मी के द्वारा पैदल मार्च करते हुए स्लोगन के माध्यम से जन जागरूक करते हुए आमलोगो से मिल आगामी २०मई को चुनाव मे भाग ले मतदान करने की अपील किये उक्त कार्यक्रम मे प्रखंड जीविका कार्यालय से प्रतिनिधि के रूप मे जीविका के क्षेत्रीय सन्वयक देवेंद्र साह, समुदाय सन्वयक निशु कुमारी, बस्ती सरसिकन पंचायत के राजमाता जीविका महिला ग्राम संगठन, सत्यम जीविका ग्राम संगठन बखरी दोआ, शेरावाली स्वयंसहायता समूह, विशहर, पार्वती, कृष्णा, सीता,लक्ष्मी कमला कोमल आदि समूह की जीविका दीदी ने उक्त मतदाता जन जागरूकता अभियान मे शामिल हुई।
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief
Post Views: 109