चेहराकलां में मंगलवार को होगा मुख्यमंत्री से सीधा संवाद, 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना पर दी जाएगी जानकारी

चेहराकलां। सत्यम ग्राम न्यूज़। मुख्यमंत्री बिजली सहायता योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक निःशुल्क बिजली उपलब्ध कराने संबंधी विस्तृत जानकारी मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा आयोजित सीधा संवाद कार्यक्रम में दी जाएगी। यह संवाद कार्यक्रम दिन के 11 बजे प्रखंड क्षेत्र के चार चयनित स्थलों पर प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रसारित होगा।

चेहरा कला के जेई विवेक कुमार ने बताया कि योजना के तहत जुलाई 2025 की बिजली खपत के आधार पर अगस्त 2025 में जारी बिल से लाभ दिया जाएगा। उपभोक्ताओं को सही जानकारी देने के उद्देश्य से चार सेक्टरों में स्थल निर्धारित किए गए हैं—

•खाजेचांद छपड़ा, अख्तियारपुर सेहान, शाहपुर खुर्द एवं छौराहीं पंचायत – ब्रह्मानंद उच्च विद्यालय परिसर

•अबकरपुर, मथना मिल्क एवं बिशुनपुर अड़ड़ा पंचायत – उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शेरपुर जलाल परिसर

•चेहरा कला एवं मंसूरपुर हलैया पंचायत – मध्य विद्यालय चेहरा कला परिसर

•बस्तीसरसीकन, करहटिया बुजुर्ग एवं रुसुलपुर फतह पंचायत – राजकीय उच्चतर विद्यालय बखरी दोआ परिसर

इन स्थलों पर उपस्थित होकर लाभुक मुख्यमंत्री से सीधा संवाद के माध्यम से योजना की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और इसका लाभ उठा सकते हैं।

#मुख्यमंत्री_बिजली_सहायता_योजना #125यूनिट_मुफ्त_बिजली #चेहराकला #सीधा_संवाद #बिहार_सरकार

ये भी पढ़े…

12अगस्त को मुख्यमंत्री करेंगे बिजली उपभोक्ताओं से सीधा संवाद।

https://satyamgramnews.in/12-अगस्त-को-मुख्यमंत्री-करे/08/2025/09/17/23/17/satyamgramnewsnetwork/

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief