चेहराकलां : 76वाँ गणतंत्र दिवस पर प्रखंड परिसर में शान से फहराया तिरंगा।

सत्यम ग्राम न्यूज़,चेहराकलां : गणतंत्र दिवस के मौके पर रविवार क़ो प्रखंड क्षेत्र के हर हिस्से में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जानकारी के अनुसार प्रखंड परिसर में प्रखंड प्रमुख प्रियंका राय भी आर सी भवन परिसर में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रामजी प्रसाद व्यापार मंडल परिसर में सहकारी पदाधिकारी आभा रानी थाना में थानाध्यक्ष शशिकांत माहतों

वहीं बाल विकास परियोजना कार्यालय में शशि कुमारी जीविका कार्यालय परिसर में अशोक कुमार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चेहरा कलां,रेफरल अस्पताल खाजे चांद छपड़ा एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ताल सेहान में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अवधेश कुमार दास ने बड़े ही धूम-धाम से राष्ट्रीय तिरंगा को गगण में लहराया।

वही सरकारी गैर सरकारी विद्यालयों में भारतीय ध्वज को लहराते हुए वीर सपुतो को नमन किया गया।अपने अपने पंचायत में स्थानिय मुखिया जिसमें बस्ती सरसिकन पंचायत भवन में मुखिया मुन्नी देवी रुसुलपुर फतह पंचायत में मुखिया वीणा देवी छौराही पंचायत में मुखिया उषा देवी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियो ने अपने अपने संबंधित स्थलो पर राष्ट्रीय तिरंगा फहराया।

पैक्स भवन परिसर में पैक्स अध्यक्षो ने बड़े ही आन बान और शान से राष्ट्रीय तिरंगा को गगण में लहराया जिसमें बिशुनपुर अड़ड़ा में मनोज कुमार बस्ती सरसीकन में कृष्ण बल्लभ शाहपुर खुर्द में अमोद कुमार सहित अन्य पैक्स अध्यक्ष ने अपने अपने संबंधित स्थलो पर राष्ट्रीय तिरंगा फहराया।

बस्ती सरसीकन पंचायत के उप मुखिया मो. फैसल ने अपने आवास स्थित कार्यालय परिसर में झंडा तोलन किया ।

ये भी पढ़े…

मंगलवार को ढाई घंटे तक बाधित रहेंगे विद्युत आपूर्ति। ‌

https://satyamgramnews.in/राजापाकर-में-मंगलवार-को-ढ/01/2025/27/19/09/47/satyamgramnewsrajapakar1/

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief