चेहराकला : खेल मैदान का मुख्यमंत्री ने रिमोट से किया उद्घाटन,स्थानीय जन प्रतिनिधि रहे महजुद |

सत्यम ग्राम न्यूज़,चेहराकलां ,वैशाली। प्रखंड क्षेत्र के अख्तियारपुर सेहान स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रागंण में गुरुवार को खेल परिसर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। शिलान्यास के उपरांत जानकारी देते हुए बताया कि प्रखंड मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी दिवाकर कुमार भगत ने बताया कि महात्मा गॉंधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना अन्तर्गत 984892 की प्राक्कलित राशि से बनने वाले खेल परिसर निर्माण कार्य का शुभारंभ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से आनलाइन किया गया।

इस अवसर पर निर्वतमान व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार,स्थानीय मुखिया , पंचायत तकनीकी सहायक सतीश प्रसाद, पंचायत रोजगार सेवक नीरज प्रकाश, संस्थापक सदस्य हरिनंदन प्रसाद, प्राचार्य ब्रजकिशोर, डाटा ओपरेटर राजीव कुमार, राजेश पासवान, बी एफ टी सुनील रजक, मेघनाथ रजक, भारत भूषण समेत अन्य लोग शामिल थे।

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief