चेहराकला : प्रखंड क्षेत्र में बंद पड़े दो अवैध नर्सिंग होम हुआ सील।

चेहराकला प्रखंड क्षेत्र में बंद पड़े दो अवैध नर्सिंग होम हुआ सील।

 चेहरा काला,वैशाली, सत्यम ग्राम न्यूज़ : जिलाधिकारी वैशाली के निर्देशानुसार चेहरा काला प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी एवं कटहरा थाना प्रभारी की संयुक्त अभियान में दो अवैध रूप से चल रहा है नर्सिंग होम बंद पाया गया थाना प्रभारी कटहरा नें चिकित्सा पदाधिकारी चेहराकाला की मौजूदगी में दोनों बंद पड़े अवैध नर्सिंग होम को सील किया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार

आज दिनांक-25. 03.2025 को अपराह्न 03:00 बजे अधोहस्ताक्षरी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, चेहराकलाँ एवं थाना प्रभारी कटहरा के द्वारा संयुक्त रूप से प्रखण्ड चेहराकलों में अवैध रूप से चल रहे नर्सिंग होम अर्शिवाद अस्पताल एवं नमस्कार अस्पताल पर छापा मारा गया। छापेमारी के दौरान दानो अस्पताल बन्द पाया गया। उक्त दोनो अस्पताल को संयुक्त टीम के उपस्थिति में सील कर दिया गया है।

चेहरा कला प्रखंड में और भी अवैध रूप से क्लिनिक दवाखाना जाँचघर संचालित किए जा रहे है उसकी जाँच अब होंगी की या केवल खाना पूर्ति कर अभियान पर ब्रेक लग जायेगा ये तो आने बाले कुछ समय में हीं पता चल पायेगा।

ये भी पढ़े…

रामनवमी ईद व चैती छठ को लेकर शांति समिति की बैठक‌।

https://satyamgramnews.in/राजापाकर-रामनवमी-ईद-व-चैत/03/2025/25/19/53/24/satyamgramnewsrajapakar1/

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief