चेहराकला में छापेमारी, 6.980 लीटर विदेशी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार।

चेहराकला, सत्यम ग्राम न्यूज़। कटहरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को कटहरा थाना क्षेत्र के चेहराकला गांव में छापेमारी कर 6.980 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने एक धंधेबाज को गिरफ्तार करने में सफलता पाई।

थानाध्यक्ष संजीव कुमार दुबे ने बताया कि सूचना मिली थी कि चेहराकला निवासी मनोज साह का पुत्र मुन्ना कुमार उर्फ आशीष कुमार अपने घर में अवैध रूप से विदेशी शराब रखे हुए है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस ने छापेमारी की, जहां से शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाज पर पहले से भी शराब से जुड़े कई मामले दर्ज हैं और वह अन्य आपराधिक मामलों में भी आरोपित है। पुलिस ने उसके खिलाफ संगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है कल सुबह जेल भेज दिया जायेगा।

#चेहराकला #कटहराथाना #विदेशीशराब #गिरफ्तारी #सत्यमग्रामन्यूज़ #बिहारपुलिस #शराबमाफिया #छापेमारी

ये भी पढ़े…

शतायु चतुर्भुज राय का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

https://satyamgramnews.in/शतायु-चतुर्भुज-राय-का-निध/08/2025/16/18/49/50/satyamgramnewsnetwork/

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief