The Block Chief’s office was formally inaugurated by cutting the ribbon.

चेहराकाला प्रखंड प्रमुख कार्यालय का संयुक्त रूप से औपचारिक उद्घाटन करते हुए स्थानीय विधायक डा. मुकेश रौशन एवं वर्तमान प्रखंड प्रमुख प्रियंका राय |
चेहराकलां ( वैशाली) प्रखंड के नव निर्वाचित निर्विरोध चुनी गई पहली महिला प्रखंड प्रमुख प्रियंका राय
गौरवतलब हो की प्रियंका राय समेत एक तिहाई पंचायत समिति सदस्यों ने उस समय के वर्तमान प्रखंड प्रमुख अनीता देवी के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था उसके बाद विश्वासमत नही मिलने के कारण चेहराकाला प्रमुख के पद से अनीता देवी हटाया दिया था | कुछ माह बाद नियमनुसार प्रखंड प्रमुख का चुनाव अनुमंडल कार्यालय महुआ मे सम्पन्न हुआ था उक्त चुनाव मे प्रखंड प्रमुख पद के एक मात्र उम्मीदवार प्रियंका राय बनी और वे निर्विरोध निर्वाचित हुई थीं इस तरह चेहरा काला प्रखंड मे पहली महिला निर्विरोध प्रमुख बनने का कृतिमान अपने नाम की उस समय प्रखंड प्रमुख का चुनाव लोकसभा चुनाव 2024 का आचार संहिता लागु के बीच ही सम्पन्न हुआ था जिस कारण से प्रखंड प्रमुख कार्यालय का उद्घाटन अधर में लटक गया था जो आज सैंकड़ो समर्थक व पंचायत समिति की मौजूदगी में स्थानीय विधायक डा.मुकेश रौशन नवनिर्वाचित प्रखंड प्रमुख प्रियंका राय,वैशाली जिला पार्षद अध्यक्ष दीपू साह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया |

प्रखंड प्रमुख प्रियंका राय दूसरी बार प्रखंड प्रमुख की कुर्सी पार बैठी उसके बाद संवाददाता से बातचीत करते हुए कहां की मेरी पहली प्राथमिकता महिलाओ क़ो सशक्तिकरण पड़ बल देना है | पिछले प्रखंड प्रमुख के समय प्रखंड का विकास ठीक दंग से नहीं हुआ उसको सुदृढ़ किया जाएगा और विकास कार्य में तेजी लाया जाएगा, नल जल योजना और स्वच्छता मिशन पड़ विशेष ध्यान देने की बात की।
उक्त कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम में प्रखंड के आधा से अधिक पंचायत समिति सदस्य, कर्मचारी मौजूद रहे। पूर्व प्रखंड प्रमुख राम नाथ राय, पंचायत समिति सदस्य गणेश राय, पवन राय,यदुनंदन राय, रविभूषण कुमार, रेखा देवी, राजीव कुमार, सनोज चौरसिया,समाजसेवी रंजन कुमार यादव, राहुल पासवान,जय कुमार साहनी, राकेश कुमार, धर्मेन्द्र पासवान, धर्मेंद्र राय, नरेश राय, विजय राय, नारद राय, नवल कुमार, मो. सुहैल मो. फूल हसन, बलिराम साहनी, दरोगा राय पूर्व मुखिया एवं कुछ पंचायत के वर्तमान मुखिया आदि प्रबुद्ध लोग की उपस्थित देखने को मिला।

Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief