
सत्यम ग्राम न्यूज़,चेहरा कलां : प्रखंड क्षेत्र के हर हिस्सों में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गुरुवार से शारदीय नवरात्रा शुरू हो गया । हर तरफ भक्तिमय वातावरण बना है।
चौक चौराहे सहित देवी मंदिर के अलावा अपने घर पर भी श्रद्धालुओ माता के आराधना करने में जुट गए हैं। नवरात्रा के पहले दिन से ही अपने अपने ढंग तरीके से माता को प्रसन्न करने के लिए पूजा अर्चना धूप दीप करते हुए मां के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री के पूजा अर्चना कर माता के प्रसन्नता के लिए आराधना की ।
क्षेत्र के प्रसिद्ध सुमेरगंज स्थित प्राचीन मंदिर सहित नवनिर्मित मंदिर सुमेरगंज रामपुर डुमरी ,छौराही, ताल सेहान ,छपरा ,हाशमी चौक सहित अन्य स्थलो के साथ प्रखंड मुख्यालय स्थित माता मंदिर में श्रद्धालु पूजा करने में जुट गए हैं।
ये भी पढ़े…
प्रखंड में 30 पंडालों में हो रही है माता दुर्गा की पूजाअर्चना
https://satyamgramnews.in/गोरौल-प्रखंड-में-30-पंडालों/10/2024/03/18/40/00/sgngoraul/
रिपोर्ट : मनीष कुमार,सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief