चैती छठ का खरना पर्व का हुआ समा….
साल में दो वार होता है लोक अस्थाका महा पर्व छठ ।
बिहार/वैशाली/राजापाकर : लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व चैती छठ का दूसरा दिन खरना के साथ संपन्न हो गया।
वहीं रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को पहलाअर्घ्य दिया जाएगा। चैती छठ को लेकर व्रती में काफी उत्साह है। चार दिवसीय चैती छठ के दूसरे दिन शनिवार को छठ व्रतियों ने खरना पर्व किया।इसके लिए सुबह स्नान आदि कर पवित्र होकर सुबह से लेकर शाम तक का उपवास किया।इसके बाद शाम के समय छठी मैया के लिए पूजा का प्रसाद यानी गुड से बनी खीर तैयार कर पूजा अर्चना किया तथा प्रसाद ग्रहण किया।इसके बाद फिर से 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो जाता है। रविवार की संध्या अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य देकर चार दिवसीय पर्व का तीसरा दिन का अनुष्ठान पूरा किया जाएगा। वहीं सोमवार को उदयमान सूरज को अर्घ्य देकर चार दिवसीय पर्व का समापन होगा। उसके बाद व्रती महिलाएं 36 घंटे का उपवास पारण कर समाप्त करेंगे।चैती छठ को लेकर प्रखंड क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। चारों ओर छठी मैया के गीत से क्षेत्र गुंजायमान हो उठा है।
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief