सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर। समस्तीपुर के विद्युत अधीक्षण अभियंता के निर्देशानुसार विद्युत आपूर्ति प्रशाखा राजापाकर के कनीय विद्युत अभियंता विक्रम कुमार के नेतृत्व में गठित धावा दल ने राजापाकर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बिजली चोरी के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया।
जिसमें नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत के वैद्यनाथपुर गांव की रेखा देवी पति स्वर्गीय श्यामनाथ सिंह को घरेलू परिसर में चोरी से बिजली का उपभोग करते हुए पकड़ा गया।उक्त महिला के विरुद्ध कनीय अभियंता ने महुआ थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। 6019 रुपए का अर्थदंड लगाए गए हैं।
आवेदन में महिला के विरुद्ध भारतीय विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 एवं अन्य सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया गया है।
धावा दल में कनीय अभियंता के अलावा टेकनीशियन उमाशंकर साह मानव बल प्रदीप पंडित ब्रह्मानंद वर्मा रंजनकुमार आदि शामिल हुए।
यें भी पढ़े…
सोशल मिडिया के पत्रकार ने वैशाली एसपी से की पुलिस की शिकायत।
रिपोर्ट : अखिलेश कुमार, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली