सत्यम ग्राम न्यूज़,हाजीपुर। बरांटी थाने में विद्युत ऊर्जा चोरी करने के संबंध में पुजा कुमारी कनीय विद्युत अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रशाखा हाजीपुर ग्रामीण 2 द्वारा प्राथमिकी दर्ज की गई है. दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि गुप्त सूचना के आधार पर बिजली चोरी करने वाले के घर पर छापामारी को लेकर छापामारी दल का गठन किया गया.।
जिसमें कनीय विद्युत अभियंता पूजा कुमारी, सारणी पुरुष मिथिलेश कुमार, मानव बल ललन कुमार ,सुनील कुमार, अमरनाथ शर्मा शामिल थे. वे सभी छापामारी के दौरान राहुल कुमार पिता स्वर्गीय प्रमोद राय ग्राम दयालपुर थाना बरांटी के घर पहुंचा तो देखा कि पूर्व में बकाया रहने के कारण उनका विद्युत संबंध विच्छेद कर दिया गया था .फिर भी वे अवैध रूप से तार जोड़कर बिजली की चोरी कर रहे हैं. उन पर 40704 रुपए का वसूली किया जाना है।
वही बिंदेश्वर पासवान पिता स्वर्गीय परमेश्वर पासवान ग्राम रंदाहा के घर पहुंचा तो इनका भी पूर्व में बकाया राशि होने के कारण लाइन काट दिया गया था. फिर भी वह चोरी से बिजली जला रहे थे. इन पर 45857 रुपए वसूला जाना है. तीसरा जगियानंद राय पिता रामशोभित राय ग्राम रंदाहा द्वारा बिना कोई विद्युत कनेक्शन दिए चोरी से बिजली जलाया जा रहा था. इनके ऊपर 18393 की राशि वसूल की जानी है. आवेदन मे चोरी से बिजली चोरी करने के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस करते हुए आवश्यक कार्रवाई की बात कही गई है।
ये भी पढ़े…
बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई।आटा चक्की मे बिजली चोरी पकड़ी गई।
https://satyamgramnews.in/राजापाकर-बिजली-विभाग-की-ब/05/2025/18/19/29/29/satyamgramnewsrajapakar1/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली