सत्यम ग्राम न्यूज़ , राजापाकर। लोक आस्था के महापर्व के दूसरे दिन बुधवार को छठ व्रतियों ने विधिपूर्वक खरने के अनुष्ठान को पूरा किया। खरना अनुष्ठान को लेकर छठ व्रतियों ने सुबह से ही तैयारी शुरू कर दी थी। स्नान ध्यान के बाद महिलाओं ने मिट्टी के बने चूल्हे पर आम के जलावन का प्रयोग कर गुड़, दूध एवं अरवा चावल का खीर तैयार किया साथ ही गेहूं की रोटी बनाई। संध्या में भगवान भास्कर एवं छठी मैया की पूजा अर्चना की।
जिसके बाद छठ व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण किया एवं घर के अन्य सदस्यों को प्रसाद दिया। इधर छठ पर्व को लेकर बाजार में काफी चहल पहल रही। फलों एवं पूजन सामग्रियों की खरीदारी के लिए बाजारों में काफी भीड़ उमड पड़ी।इस बार बाजार में काफी मात्रा में केले आ जाने के कारण केला के व्यापारी चिंतित दिखे।केले के व्यापारियों को कीमत कम में केला बेचने को विवश होना पड़ रहा है।गुरुवार को छठ व्रतियों द्वारा शाम को अस्थाचलगामी सूर्य को अर्घ दिए जाऐंगे।

ये भी पढ़े …
रिपोर्ट : मोहम्मद एहतेशाम पप्पू, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली