RAJAPAKAR : छह लीटर देशी चुलाई शराब बरामद;धंधेबाज भेजा गया जेल |

 

सत्यम ग्राम न्यूज़ , राजापाकर। गुप्त सूचना के आधार पर 6 लीटर अवैध देसी चुलाई शराब के साथ एक गिरफ्तार भेजा गया हाजीपुर कोर्ट । दिवा गश्ती के दौरान थानाध्यक्ष बिना कुमारी को गुप्त सूचना मिली की  भलुई गांव में अनिल पासवान , पिता विंदेश्वर पासवान अपने घर पर देसी चुलाई शराब की खरीद बिक्री करता है एवं अभी शराब लेकर बाइक से कौआ चौक की ओर जा रहा है।

पुलिस ने गुप्त सूचना के सत्यापन हेतु कौआ चौक जा रही  प्लेटिना बाइक पर आ रहा एक व्यक्ति पुलिस की गाड़ी  देखकर बाइक छोड़कर भागने लगा। जिसे सुरक्षा बलों ने खदेड़ कर पकड़ लिया जांच करने पर बाइक पर झोले में पेप्सी के 2 लीटर वाले 3 बोतल में कुल 6 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद हुआ।

जिसके बाद पुलिस ने शराब एवं बाइक को जप्त कर लिया एवं व्यक्ति को गिरफ्तार कर थाने ले आई। वही कागजी प्रक्रिया पूरी कर गिरफ्तार व्यक्ति को भेजा गया जेल।

ये भी पढ़े …

चेहराकलां : निःशुल्क चिकित्सा शिविर का प्रखंड क्षेत्र मे सातवीं बार हुआ आयोजीत।

चेहराकलां : निःशुल्क चिकित्सा शिविर का प्रखंड क्षेत्र मे सातवीं बार हुआ आयोजीत।

रिपोर्ट : अखिलेश कुमार, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली