
सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर, प्रकाश वर्मा। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारतरत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के राजापाकर उत्तरी पंचायत में एक आवासीय परिसर में जदयू के कार्यकर्ताओं द्वारा मनाई गई। जयंती समारोह की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष अवधेश राय ने की वहीं संचालन प्रखंड उपाध्यक्ष शिवनाथ सिंह ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत में लोगों ने भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर नमन किया ।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बारी-बारी से पूर्व मुख्यमंत्री के योगदान और उनके संघर्ष पर विस्तार से प्रकाश डाला। समारोह की शुरुआत कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।
इसके बाद उपस्थित लोगों ने उनके जीवन के संघर्षों को याद करते हुए समाज के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की। बताया गया कि भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर ने सामाजिक न्याय और गरीबों के अधिकार के लिए निरंतर संघर्ष किया। उनके योगदान के कारण ही बिहार राज्य के सामाजिक और राजनीतिक परिदृश्य में महत्वपूर्ण बदलाव आए थे।
इस अवसर पर जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव भीम कुमार, बैकुंठपुर पंचायत अध्यक्ष अजीत कुमार माधो, संजय कुशवाहा, अरुण पटेल, राकेश चौरसिया, रंजीत ठाकुर सहित जदयू के दर्जनों नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ये भी पढ़े…
https://satyamgramnews.in/बिहार-के-पूर्व-मुख्यमंत्/01/2025/24/19/50/04/satyamgramnewsnetwork/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली