POLITICAL NEWS : जदयू के वैशाली विधानसभा प्रभारी ने प्रखण्ड अध्यक्ष के साथ किया समीक्षा बैठक।

वैठक में शामिल विधान सभा प्रभारी व अन्य।

सत्यम ग्राम न्यूज़ , गौरौल (वैशाली)। गौरौल प्रखण्ड के महमदपुर दरिया गांव में जदयू के वैशाली विधानसभा प्रभारी ने ज़िलाध्यक्ष व विधानसभा के सभी प्रखण्ड अध्यक्ष के साथ संगठन की मजबूती को लेकर समीक्षा वैठक की।

समीक्षा वैठक के दौरान विधान सभा प्रभारी प्रतिभा सिंह पटेल ने कही कि पार्टी के रीढ़ कार्यकर्ता होता है। जबतक निचले स्तर से संगठन मजबूत नही होगा तब तक पार्टी को मजबूती नही मिलती।जिसको ले पार्टी के जो भी पदाधिकारी है।उन्हें पूरी विश्वनीयता के साथ संगठन की मजबूती में लगना पड़ेगा।

ज़िला की तरह प्रखण्ड व पंचायत स्तर पर प्रकोष्ठ व कमिटी को बेहतर करना पड़ेगा। हलाकि प्रखण्ड और पंचायत स्तर पर बने जदयू पार्टी के कार्यकरणी कमिटी की एक एक कार समीक्षा की गयी।

इस दौरान ज़िलाध्यक्ष सुभाष चन्द्र सिंह, किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष त्रिविक्रम प्रसाद, गौरौल प्रखण्ड अध्यक्ष उमेश प्रसाद सिंह उर्फ भगवान सिंह, पटेढ़ी बेलसर प्रखण्ड अध्यक्ष प्रेम कुमार निषाद, वैशाली प्रखण्ड अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ,जदयू गौरौल प्रखण्ड महासचिव पवन कुमार सिंह उपस्तिथ थे।

सभी प्रखण्ड अध्यक्ष ने विधानसभा प्रभारी को बताया कि पंचायत स्तर के अध्यक्ष व कार्यकारणी का गठन पूरा हो चुका है। बूथ स्तर पर पार्टी के संगठन बनाया जा रहा है।

ये भी पढ़े …

चेहराकला : दीनहीन,गरीब,असहाय,बेसहारा को सेवा करना ही मनुष्य का परम कर्तव्य:डॉ. एच रहमान |

चेहराकला:दीनहीन,गरीब,असहाय,बेसहारा को सेवा करना ही मनुष्य का परम कर्तव्य:डॉ. एच रहमान |

MANISH KUMAR
Author: MANISH KUMAR