सत्यम ग्राम न्यूज़, महुआ /चेहरा कलां /वैशाली : आसमा प्रवीण फाउंडेशन द्वारा महुआ विधान सभा क्षेत्र में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है जो महुआ एवं चेहराकलां प्रखंड के सभी पंचायत मे हर सप्ताह निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन 5 रुपया रजिस्ट्रेशन शुल्क ले चिकित्सा लाभ पहुंचने का काम कर रही है|
इस तरह के शिविर से कोई विशेष लाभ नहीं होता है हाँ एक लाभ जरूर होता है की डॉ. आसमा प्रवीण नाम का प्रचार प्रसार जरूर हो रहा है डॉ.आसमा प्रवीण पूर्व विधायक प्रत्याशी थी और अभी वर्तमान मे जदयू के प्रदेश के महासचिव है और बिहार मे जदयू और भाजपा की सरकार है स्वास्थ व्यवस्था बिहार में सुव्यवस्थित नहीं है|

महुआ बिधानसभा के सभी पंचायत मे उप स्वस्थ केंद्र/वेलनेश सेंटर है लेकिन उसमे डॉक्टर के प्रतिनियुक्ति नहीं है अगर कही है तो डॉक्टर सही समय पर नहीं पहुंचते हैं अगर कोई वेलनेश सेंटर पर डॉक्टर पहुंचता भी है तो एक से डेढ़ घंटे के लिए केंद्र पर दवा भी उपलब्ध नहीं रहता है।
ऐसे में डॉक्टर आसमा परवीन द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाकर लोगों को क्या संदेश देना चाहती है जदयू नेत्री प्रदेश के महासचिव है तो सरकार में इनका कोई वर्चस्व नहीं है क्या उपरोक्त मूलभूत सुविधा को सुव्यवस्थित करा सके बिहार मे नितीश सरकार शराब बंदी पर अंकुश नहीं लगा पा रहे है लोग जहरीली शराब के सेवन से काल के गाल में समां रहे है और एक तरफ अपना चेहरा चमकाने के लिए डा. आसमा प्रवीण निःशुल्क चिकित्सा शिविर के नाम पर लोगो को मुफ्त दवा बाट रही है और एक तरफ लोग जहरीली शराब पी कर मौत के गले लगा रहे है.|
महुआ विधानसभा की जनता उनके लोक लुभावने मे पड़ने बाले मे से नहीं है। आगामी विधानसभा चुनाव मे जदयू पार्टी का बिहार से विदाई तय है ये तमाम बाते संवाददाता से वार्तालाप के दौरान चेहराकलां प्रखंड के राजद नेता रविन्द्र सहनी ने कही ।
ये भी पढ़े …
RAJAPAKAR : समाजसेवी मंझारी देवी मनाई गई चौथी पुण्यतिथि |
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief