जनवितरण प्रणाली के सभी दुकानों पर बन रहा आयुष्मान कार्ड|

जनवितरण प्रणाली के दुकानों पर बन रहा आयुष्मान कार्ड |


सत्यम ग्राम न्यूज़ ब्यूरो वैशाली : जिले के राजापाकर प्रखंड के सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेता दुकान पर आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्ड बनाया जा रहा है।इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी निहारिका ने बताया कि सभी खाद्य उपभोक्ता अपने क्षेत्र के डीलर के यहां जहां से उन्हें राशन उपलब्ध होता है। अपने आधार कार्ड लेकर जाएं एवं आयुष्मान भारत कार्ड योजना के तहत कार्ड बनवाएं. इसके लिए घर के जितने सदस्य हैं सभी को अपने आधार कार्ड के साथ डिलर के यहां जाना होगा. वहां पर स्वास्थ्य कर्मी प्रतिनियुक्ति है जो उनके आधार कार्ड से लिंक कर उनका आयुष्मान कार्ड बनाएगे।यह व्यवस्था सरकार की तरफ से निशुल्क है।

आगामी 31 जुलाई तक यह व्यवस्था चालू रहेगी। वही राजापाकर दक्षिणी पंचायत में डीलर विजयलक्ष्मी देवी के जन वितरण  की दुकान पर आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए लोगों की भारी भीड़ देखी गई । स्वास्थ्य कर्मी रामा शंकर कुमार द्वारा दर्जनो लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया।वही सभी राशन उपभोक्ताओं को बताया गया कि कार्ड बनने के बाद प्रत्येक व्यक्ति का 5 लाख तक का इलाज सरकार द्वारा निर्धारित अस्पतालों में किया जाएगा जो निशुल्क है।राशन उपभोक्ताओं को अपने अगल-बगल लोगों को भी अपने क्षेत्र के डीलर के यहां जाकर आयुष्मान भारत कार्ड योजना के तहत कार्ड बनाने के लिए प्रेरित करने की बात कही।

ये भी पढ़े ….

श्रद्धालुओं की सुख सुविधा एवं सुरक्षा के लिए प्रशासन कृत सं