
वैशाली,सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क। पुलिस अधीक्षक वैशाली द्वारा आज नगर थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित हुए और उन्होंने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को सीधे पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखा।
जनता दरबार के दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, आपसी तनाव, साइबर अपराध एवं अन्य स्थानीय स्तर की जनसमस्याओं से संबंधित मामलों की क्रमवार सुनवाई की गई। पुलिस अधीक्षक महोदय ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित मामलों में त्वरित, निष्पक्ष एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
वहीं पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले के सभी थानों एवं ओ०पी० परिसरों में भी जनता दरबार का आयोजन किया गया। इन जनता दरबारों में स्थानीय नागरिकों ने अपनी समस्याएं थानाध्यक्षों के समक्ष रखीं। थानाध्यक्षों द्वारा सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना गया तथा समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया गया।
उक्त जनता दरबार में अंचल पुलिस निरीक्षक नगर, नगर थाना के थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। जनता दरबार के माध्यम से पुलिस और आम जनता के बीच संवाद को मजबूत करने का यह प्रयास सराहनीय माना जा रहा है।
#जनता_दरबार#वैशाली_पुलिस#पुलिस_अधीक्षक#जनसमस्या_समाधान#सुशासन#निष्पक्ष_कार्रवाई#साइबर_अपराध#भूमि_विवाद#पुलिस_प्रशासन
ये भी पढ़े….
मतदाता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, राणा कृषि समन्वयक को डीएम ने किया सम्मानित।
https://satyamgramnews.in/मतदाता-दिवस-पर-उत्कृष्ट-क/01/2026/28/08/22/50/satyamgramnewsnetwork/
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief


