
सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर। थाना रोड स्थित जनसुराज पार्टी कार्यालय में सोमवार को पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी पदधारी अधिकारी की उपस्थिति में समाज के प्रबुद्ध लोगों को जन सुराज से जोड़ने पर बल दिया गया।खासकर महिलाओं को पार्टी में भागीदारी पर विशेष रूप से जोर दिया गया।
प्रखंड क्षेत्र में जन सुराज को घर-घर से सम्बद्ध करने विस्तार व संगठन पर विशेष चर्चा हुई। वही विगत दिनों हुए तिरहुत स्नातक उपचुनाव के संदर्भ में समीक्षात्मक चर्चा भी की गई। पार्टी के जिला युवा अध्यक्ष राजकुमार सहनी ने कहा कि उपचुनाव में हमारी हार नहीं जीत हुई है क्योंकि बड़ी-बड़ी पार्टी कहे जाने वाले से जन सुराज अव्वल वोट लाकर आगामी विधानसभा चुनाव में साबित करेगा की जन सुराज की सरकार 2025 में अवश्य बनेगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार शंकर ने की व संचालन पूर्व मुखिया मुकेश कुमार ने किया। इस अवसर पर पर पार्टी कार्यकर्ताओं में प्रखंड अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार शंकर, संगठन सचिव दीपक सिंन्हा, उपाध्यक्ष मोहम्मद रफीक प्रवक्ता अविनाश कुमार, युवा जिला युवा अध्यक्ष राजकुमार सहनी, महंत अखिलेश दास ,अवधेश सिंह, मुकेश कुमार सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।
ये भी पढ़े …
रिपोर्ट : मनीष कुमार, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली