जन्दाहा : अवैध आग्नेयास्त्र, मोटरसाइकिल और हथियार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार।

 

सत्यम ग्राम न्यूज़,वैशाली, 27 जुलाई 2025 : जन्दाहा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों और मोटरसाइकिल के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह कार्रवाई 26 जुलाई को की गई, जब जन्दाहा पुलिस को सूचना मिली कि बजीतपुर महेला गांव में कुछ युवक चंद्रेश्वर राय के घर के पास गोली चला रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंची, जहां पुलिस को देखकर युवक मोटरसाइकिल से भागने लगे। पीछा कर पुलिस ने तीन युवकों को पकड़ा, जिनकी पहचान चंद्रकांत कुमार, सन्नी कुमार और सोनू कुमार के रूप में हुई है। इनके पास से दो मोटरसाइकिल और एक लोहे की देशी कट्टा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ जन्दाहा थाना कांड संख्या 318/25, दिनांक 26.07.2025 के तहत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

गिरफ्तार अपराधियों के नाम:1. चंद्रकांत कुमार, पिता विनोद सिंह, साता विष्णुपुर, जन्दाहा, वैशाली, 2. सन्नी कुमार, पिता महेन्द्र रामफल, साता विष्णुपुर, जन्दाहा, वैशाली,3. सोनू कुमार, पिता मदनलाल राम, साता विष्णुपुर, जन्दाहा, वैशाली

बरामदगी:देशी कट्टा – 01,जिंदा कारतूस – 01,मोटरसाइकिल – 02 जन्दाहा पुलिस की इस तत्परता और मुस्तैदी से क्षेत्र में अपराधियों के मनोबल को झटका लगा है। पुलिस ने आगे भी ऐसे अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

#अवैधहथियारगिरफ्तारी#जनदाहा_पुलिस_कार्रवाई#वैशाली_पुलिस#अपराध_नियंत्रण#हथियार_के_साथ_गिरफ्तारी#मोटरसाइकिलचोरी#क्राइमब्रेकिंग#बिहार_पुलिस_एक्शन#जनदाहा_थाना#VaishaliPoliceAction

ये भी पढ़े…

बिजली विभाग के कर्मियो की रोजगार पर संकट,संघ ने उठाई आवाज।

https://satyamgramnews.in/संघ-बिजली-विभाग-के-कर्मिय/07/2025/27/14/30/34/satyamgramnewsnetwork/

 

स्मार्ट मीटर योजना से बढ़ी वेरोजगारी,हजारों विधुत कर्मियों का भविष्य संकट में

 

 

 

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief