
महुआ शहर के गाँधी चौक के सामने चिलचिलाती धूप में राहगीर जाम मे फंसे हुए का नजारा।
महुआ : शहर मे आये दिन ट्रैफिक जाम की समस्या से लोगो को खासे परेशान होना पड़ रहा हैँ। महुआ के गाँधी चौक पर रोजाना किसी न किसी समय ट्रैफिक जाम लगा जाता हैँ स्थानीय प्रशासन इस पर ठोस पहल तक नहीं कर पता हैँ कुछ दिन पहले सड़क के किनारे अबैध रूप से ठेला वेंडर पर सख़्ती की बात भी किया गया था लेकिन उस पर भी कोई करवाई नहीं हो पाया नन वेंडीग जोन घोषित तो किया गया लेकिन दर्जनों ठेला वेंडर सड़क के किनारे दुकान सजाये देख सकते हैँ ठेला वेंडर से पूछे जाने पर बताया की १००रूपये का जुर्माना देना पड़ता हैँ दे देंगे इससे हमलोगों क़ो कुछ फर्क नहीं पड़ने बाला हैँ। खास कर सोमवार और शुक्रवार क़ो जाम हमेसा देखने क़ो मिल जाता हैँ।
गौरतलब हों की विभिन्न रजनीति पार्टी, संस्था महुआ अनुमंडल पदाधिकारी क़ो पत्र लिख महुआ मे बड़े वाहन क़ो दिन मे महुआ शहर गुजरने पर रोक लगाने की मांग किया गया था लेकिन इस पर कोई पहल नहीं किया गया ट्रैफ़िक पूलिस के नाम पर ग्रामीण चौकीदार की ड्यूटी दे दिया जाता हैँ जिला प्रशासन क़ो अपने स्तर से संज्ञान लेने की जरूरत हैँ।
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief