जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर योजनाओं में हुए गड़बड़ी की जांच कराए जाने की किया मांग|

राजापाकर : प्रखंड के प्रखंड के मीरपुर पटाध पंचायत में योजनाओं में किए गए व्यापक रूप से गड़बड़ी के संबंध में पंचायत के रत्नेश कुमार शुक्ल द्वारा आवेदन देकर जिला पदाधिकारी वैशाली से जांच के बाद कार्रवाई किए जाने की मांग की गई थी।यह घटना 2022 की है।लेकिन अब तक किसी प्रकार की जांच नहीं होने पर पुनः डीएम वैशाली को एक आवेदन देकर सभी विगत आवेदनों की प्रति लगाते हुए गुहार लगाई है।

आवेदन में रत्नेश शुक्ला ने बताया है कि पंचायत के मनरेगा एवं आवास योजना में बड़े पैमाने पर पंचायत स्तर से गड़बड़ी की गई। जिसे जांच होने के बाद ही खुलासा होगा।उन्होंने आरोप लगाया है कि ग्रामीण विकास के अपर सचिव के द्वारा जांच की आदेश दिए गए लेकिन अब तक जांच नहीं होना एक सवाल खड़ा होता है।उन्होंने यह भी बताया है की जांच की मांग किए जाने पर मुझे एस सी एस टी मामला दर्ज कराकर फसाया गया।

उन्होंने राजा पाकर अंचल अधिकारी गौरव कुमार पर और सामाजिक तत्व द्वारा एससी एसटी मामला दर्ज कराए जाने पर खेद व्यक्त करते हुए कहा है कि किसी पदाधिकारी पर झूठा एससी एसटी मामला दर्ज करना कहीं से उचित नहीं है। उन्होंने मांग किया है कि ऐसे सामाजिक तत्वों को पर कार्रवाई किया जाए।