
सत्यम ग्राम न्यूज़,हाजीपुर : प्रगतिशील विधिबेता संघ एवं भारत संवाद अभियान के संयुक्त तत्वाधान में जिला विधिज्ञ संघ वैशाली हाजीपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंडी प्रसाद लाल दास, सचिव राजकुमार सिंह ,सरकारी वकील प्रभात कुमार एवं लोक अभियोजक श्याम बाबू राय वैशाली का अभिनंदन समारोह जिला विधिज्ञ संघ भवन में प्रगतिशील विधिबेता संघ के संयोजक श्री नंदन प्रसाद चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
संचालन कुमार राकेश बरिय अधिवक्ता ने किया. समारोह में बोलते हुए संयोजक श्री नंदन प्रसाद चौधरी ने सामाजिक न्याय के आदर्श पर बल दिया और अधिवक्ताओं के हित में संगठन से समन्वय बनाने पर जोर दिया. भारत संवाद अभियान के संयोजक विजेंद्र कुमार ने बताया कि रूल आफ लव जो लव का बेसिक फीचर है. वह संक्रमण के दौर से गुजर रहा है. इसलिए हम लोगों को समाज के बड़े हित के लिए लोगों के बीच जाना चाहिए.अन्य बक्ताओं ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किया तथा समाज के गरीब असहाय दिव्यांग लोगों को निशुल्क सेवा उपलब्ध कराने पर चर्चा हुआ. कार्यक्रम में उपस्थित अधिवक्ता लक्ष्मण राय, मुकुल कुमार राजू, सुरेश प्रसाद सिंह, फैयाजुद्दीन खान, राजकुमार दिवाकर, अनिल चौधरी, महेश पंडित, चंदेश्वर सिंह, गिरधारी पंडित सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे , अन्य लोगों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किया तथा संगठन के मजबूती पर बल दिया गया।
ये भी पढ़े…
विद्यालय से कलर प्रिंटर की चोरी; थाने में दिए गए आवेदन।
https://satyamgramnews.in/राजापाकर-विद्यालय-से-कलर/06/2025/13/18/26/33/satyamgramnewsrajapakar1/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली